गोल्डी खान धमतरी। जिले में एसपी भावना पांडे की पदस्थापना के बाद गांजा तस्करी के मामले में अभी तीन दिन पहले ही एक बड़ी कार्रवाई हुई जिसमें यह सफलता सायबर सेल की टीम की मदद से मिली थी और करीब 130 किलो गांजा दो कारों के साथ पकड़ा गया था बहरहाल सायबर टीम अभी इस सफलता की खुशी मना ही रही थी कि मंगलवार की शाम पुलिस विभाग से यह खबर सामने आई कि विभाग के करीब 10 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है जिसमें चार पुलिसकर्मी तो सायबर सेल के ही है जिन्हें बदल दिया गया है जबकि बाकी अन्य करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को भी कोतवाली समेत जिले के अन्य थानों में पदस्थ किया गया है हालांकि पुलिस विभाग में पुलिसकर्मियों के तबादले तो होते ही रहते है मगर इस फेरबदल के होने के बाद विभाग में भी कुछ कुछ चर्चाएं तेज है वहीं इनकी जगह में जिन पुलिसकर्मियों को सायबर थाने में लिया गया है उन्हें लेकर भी तरह तरह की चर्चा हो रही है वैसे किसी भी बदलाव को व्यवस्था में कसावट से जोड़कर देखा जाता है शायद यह बदलाव भी इसलिए ही हुआ है मगर इसका पता तो आगे ही चलेगा कि इस बदलाव में साइबर सेल और कितनी मजबूत होती है वैसे यहां जिन्हें पदस्थ किया जा रहा है उनमें कुछ चेहरे पुराने और चर्चित भी है
0 Comments